खज्जियार झील मनमोहक पर्यटन स्थल
खज्जियार – भारत का स्विट्जरलैंड।
यह हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में स्थित एक पहाड़ी स्थान है।देवदार के ऊँचे-लंबे, हरे-भरे पेड़ों के बीच बसा खज्जियार दुनिया के 160 मिनी स्विटजरलैंड में से एक है। खज्जियार के मध्य में ‘खज्जियार झील’ है। यहाँ प्रकृति ने झील के चारों ओर हरी-भरी मुलायम और आकर्षक घास की चादर बिछा रखी है।
स्विट्जरलैंड नाम:-
जब 7 July 1992, Mr. Willy T. Blazer, Vice Counselor and Head of Chancery of Switzerland ने खज्जियार को विश्व के 160 मिनी स्विट्जरलैंड में शामिल किया।
खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध:-
खज्जियार में मेंरी फ़ोटो
खज्जियार झील का नाम यंहा पर प्रसिद्ध “खज्जी नाग” मंदिर के नाम पर रखा गया है। यंहा के लोगों में नाग देवता के प्रति अटूट आस्था है। ये जगह इतनी रमणीय है कि कोई भी इस जगह को देख कर इसकी तरफ खींचा चला आता है। हरा मैदान जो एक छोर से दूसरे छोर तक फैला हुआ है। यंहा मैदान के मध्य झील जो आकर्षण का केंद्र है।
पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण:-
पढ़िये चम्बा की ओर अधिक जानकारी यंहा
वैसे तो हिमाचल पर्यटन के अग्रणी राज्यों में शुमार है और इसीलिए खज्जियार भी हमेशा पर्यटकों से भरा रहता है। यंहा दूर दूर से लोग इस जगह की खूबसूरती का आनंद लेने आते हैं। सर्दियों में जब ये जगह वर्फ़ से भर जाती है तो इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है।
धारणाएं:-
यंहा पर प्रसिद्ध झील के बारे में लोगो मे अलग अलग धारणाएं प्रचलित हैं। कहते हैं इस झील की गहराई असीमित है जिसका तल नही है। तथा यह झील हर दिन अपना स्थान बदलती है जो घूमती रहती है।
कैसे पँहुचे:-
ये स्थान प्रसिद्ध पर्यटक स्थल डलहौजी से 23 km दूर है।
तथा चम्बा से 26 km दूर है।
पठानकोट से 90 km की दूरी पर है।( वाया जोत मार्ग पर )
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोत के बारे में पढ़ें अगले अंक में।
आशीष बहल

Ashish Behal
Writer
लेखक चुवाड़ी जिला चम्बा
Ph 9736296410