〽नमन राष्ट्रपिता को
________________
〽बुराई से डरे नहीं
बुराई को डरा दिया..|
न अस्त्र उठाया,
न शस्त्र उठाया,
सत्य अहिंसा के बल पर,
अंग्रेज़ों को झुखा दिया..|
वो महात्मा गांधी थे,
दुनियाँ में नाम कर गए,
भूखे रहे प्यासे रहे,
मगर देश आज़ाद कर गए..|
जेल गए लाठियाँ खाई,
अपना सकून त्याग दिया
मगर डरे न कभी
अंग्रेज़ों का क़ानून त्याग दिया
हँसते हँसते यूँ लड़ गए
अनशनों अन्दोलनों से
देश आज़ाद कर गए..|
नमन ‘उत्तम’ का राष्ट्रपिता को
जो दुनियाँ में ऐसा नाम कर गए
सिद्धांतों पे उनके चलती है दुनियाँ
महात्मा गांधी ऐसा काम कर गए.|
〽~~उत्तम सूर्यवंशी
किहार चंबा हिमाचल
atti utm