विजय दिवस
आओ विजय दिवस मनाते
गौरव गाथा सबको सुनाते
सैनिक अपने जहां भी जाते
देश का झंडा गाड़ के आते
आंधी ना देखें तूफां ना देखें
नदी पहाड़ सब लांघ ये जाते
हौंसले इनके इतने बुलंद
विपदाओं में भी नहीं घबराते
टाइगर हिल पर गाड़ा झण्डा
विजय दिवस हम तभी से मनाते
सद्गति पाए जो सीमा पर वीर
श्रद्धा सुमन उन्हें शब्दों के चढ़ाते।।
विजयी भरत दीक्षित
सुजानपुर टिहरा हि.प्र.
9625141903